Visitors have accessed this post 56 times.

हाथरस : न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रधान कार्यालय, बालापट्टी नई बस्ती, हाथरस में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक पौरुष एवं श्री राजेश पौरुष ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के जयकारों के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला संरक्षक राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, पंडित राजेंद्र प्रसाद, जीतू, लाखन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

INPUT – RAHUL SHARMA