Visitors have accessed this post 18 times.

के. के. पब्लिक स्कूल पुरदिलनगर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशपाल जी एवं होतीलाल कुशवाह द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, देशभक्ति गीत, कविताओं तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य श्री राहुल रघुराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत का निर्माण करेंगे, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA