Visitors have accessed this post 19 times.

अलीगढ़ : डीआरबी इंटर कॉलेज, एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरडी पोस्टग्रेजुएट कॉलेज की पूर्व प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव, मीता कौशल, प्रमुख होम्योपैथ डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, संरक्षक रामगोपाल गुप्ता, डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य, पूनम वार्ष्णेय एवं प्रीति यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तीनों शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। ईशिका वार्ष्णेय, गार्गी रावल, वंशिका, युविका, प्रनिका, सौम्या, कीर्तिका, सुहाना, सोनिया, राशि, आराध्या, गुंजन, अंशिका, आकृति, दिव्यांशी, काजल, नायरा, दीपिका, काव्या, अर्पिता, श्रुति, चंचल, तेजस्वी, बबली, राधिका, प्रियांशी, भावना एवं योग्यिता सहित अन्य छात्राओं ने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह में संस्था के डायरेक्टर एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार गुप्त का 74वां जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधानाचार्या शैलकान्ता गुप्ता सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार गौड़, डॉ. रेखा, रिद्धी अग्रवाल एवं ऊष्मा राजपूत ने किया। समारोह के अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

 

INPUT – AMIT SHARMA