Visitors have accessed this post 180 times.
सासनी : श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,में शनिवार सायंकाल से रविवार दोपहर तक आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और हाथरस जनपद की विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में जन शिक्षा परिषद हाथरस के जिला मंत्री राजवीर सिंह एडवोकेट, सह जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, सुखवीर सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीशंकर वार्ष्णेय तथा प्रबंधक सुरेश चंद्र वर्मा एडवोकेट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उद्घाटन के बाद शिशु वर्ग एवं बाल वर्ग के प्रतिभागियों ने गीत, भाषण, कथाकथन, पत्रवाचन सहित विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार रविवार को विज्ञान प्रश्न मंच, सांस्कृतिक प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, कला एवं मूर्तिकला जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें छात्र-छात्राएं अपनी बौद्धिक एवं रचनात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार पालीवाल ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख श्रीनिवास, पुरदिलनगर संकुल प्रमुख हरीशंकर, आंवलखेड़ा संकुल प्रमुख खरगजीत, भगवान सिंह, अजब सिंह सहित विद्यालय परिवार के धर्मवीर पाठक, नीरज कुमार, हरिओम शरण, हरेंद्र कुमार, अनुपमा, सीमा, भारती, खुशबू, मणि, माण्डवी एवं रौली सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास, सांस्कृतिक चेतना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है।

INPUT – DEV PRAKASH










