Visitors have accessed this post 72 times.
पुरदिलनगर : शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजन सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके चरित्र, व्यक्तित्व और जीवन के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने और शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार चैचाणी, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य और समाजसेवी सोनू व्याणी ने समस्त आचार्य परिवार को पटका पहनाकर तथा डायरी और पेन भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में राकेश कुमार, हरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, राहुल राजौरिया, बेबी रानी चौहान, प्रियंका, नीरज कुशवाहा, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, पूजा और अंजली पुंढीर सहित विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हुआ।

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA





![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-218x150.png)


![पुरदिल नगर के N.P. [S.S.] PUBLIC SCHOOL में आज भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।](https://www.tv30india.com/wp-content/uploads/2026/09/gfh-100x70.png)

