Visitors have accessed this post 67 times.

हाथरस : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में सहायक आयुक्त-टू के रिक्त पद पर अलीगढ़ में तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर की तैनाती की गई है। प्रमोशन के बाद उन्हें हाथरस में नई जिम्मेदारी मिली है। नवागत सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। मनोज कुमार सिंह तोमर जल्द ही हाथरस पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि हाथरस में सहायक आयुक्त-टू खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पद पर तैनात रणधीर सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। नई तैनाती के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

INPUT – RAHUL SHARMA