Visitors have accessed this post 50 times.

मुरसान : मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को रामलीला मैदान मुरसान स्थित लेबर चौराहे पर स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देशन में आयोजित कैंप में 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 87 मरीजों का उपचार किया गया। उपचारित मरीजों में 40 की सीबीसी और 15 मरीजों की शुगर जांच कराई गई। जांच के दौरान 20 मरीजों में हल्का सामान्य बुखार पाया गया। सभी मरीजों को बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। कैंप में चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ उपाध्याय, एलटी संतोष, फार्मासिस्ट सुशील तथा आयुष्मान मित्र केपी सिंह और चन्द्रभान मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA