Visitors have accessed this post 52 times.
हाथरस : आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनुरोध पत्र भेजकर प्रदेश के करीब 1.47 लाख शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश वशिष्ठ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से भेजे पत्र में कहा कि शिक्षामित्रों को वर्तमान वित्तीय वर्ष से ₹18 हजार प्रतिमाह मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने पर सरकार का आभार जताया। संगठन ने नवंबर 2026 में प्रस्तावित विशेष TET में करीब 25 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों को आवेदन का अवसर देने की मांग की है। इसके साथ ही शिक्षामित्रों के लिए सेवा नियमावली बनाकर सेवा स्थायी करने, सेवाकाल 62 वर्ष करने, लंबित स्थानांतरण एवं मूल विद्यालय वापसी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने, महिलाओं को उनके ससुराल वाले जनपद में स्थानांतरण तथा चिकित्सकीय अवकाश की सुविधा देने की मांग की गई है।
INPUT – RAHUL SHARMA









