Visitors have accessed this post 60 times.
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाए जाने के बाद शरद माहेश्वरी का पहली बार राम राज्य कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीकेयू भानु व्यापार प्रकोष्ठ युवा मोर्चा सोनू ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ कार्यालय पहुंचे और शरद माहेश्वरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सोनू ठाकुर ने शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के हित में संघर्ष एवं सेवा का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा—“ना झुका है, ना झुकेगा, ना रुका है, ना रुकेगा।
INPUT – RAHUL SHARMA











