Visitors have accessed this post 10 times.

हाथरस। कोतवाली चांपा क्षेत्र के गांव की युवती 6 दिन से लापता है बेटी का पिता थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस बेटी के बारे में कोई खोज भी नहीं कर सकी है। इसे लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश सचिव रवि चौहान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
रवि चौहान ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा है कि कोतवाली चांपा क्षेत्र के एक गांव की युवती पिछले 6 दिन से लापता है युक्ति का पिता थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है जबकि युवती का पिता पुलिस को सुराग वही दे चुका है रवि चौहान ने पुलिस से सवाल किया है कि पुलिस यह बताएं कि युवती जिंदा है या मर गई। उनका कहना है कि वह सोमवार को एसपी से मिलेंगे। गरीब परिवार को न्याय दिलाएंगे। चाहे इसके लिए सीएम से क्यो ना मिलना पड़े।