Visitors have accessed this post 113 times.

हसायन के गांव बघराया में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा समाजसेवी प्रशांत ठाकुर उर्फ भोला भैया जी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राहुल सेंगर, लालमुनि, अनुराग, आस्क, विकास, सोनू, छोटे प्रधान, गजेंद्र सेंगर, पुष्पेंद्र, धीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कबड्डी से शरीर और मन दोनों रहते हैं मजबूत कबड्डी केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि यह शारीरिक मजबूती, फुर्ती और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने वाला खेल है। कबड्डी खेलने से शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है, दौड़ने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता बेहतर होती है तथा टीम के साथ मिलकर खेलने से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।

INPU – YATENDRA PRATAP SINGH