Visitors have accessed this post 80 times.
सिकंदराराऊ की प्रसिद्ध रामलीला के आगामी आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंडी गांधीगंज स्थित भोले बाबा मंदिर परिसर में रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दाऊदयाल वार्ष्णेय को दूसरी बार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता शिरोमणि वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन मुकुल गुप्ता ने किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद दाऊदयाल वार्ष्णेय ने कहा कि समाज के लोगों ने उन्हें दोबारा जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला आयोजन को पहले की अपेक्षा और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। रामलीला मंचन से पहले भव्य राम बरात निकालने की भी योजना बनाई जा रही है। आयोजन को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया। बैठक में गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, अनिकेत चंचल गुप्ता, निधीश राज वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, अमर दरगाढ़, विशालराज चौहान, गिरीश चंद्र पटेल, जीतू माहेश्वरी, सुमित गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
INPUT – NEERAJ GUPTA











