Visitors have accessed this post 29 times.

आगरा में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सनातन शक्ति सम्मेलन में जनपद बदायूं के पांच लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। संगठन की ओर से नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का बदायूं में स्वागत और अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर ब्रज की ओर से प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी विजनेश सोलंकी को दी गई। इसके अलावा विश्व प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह उर्फ बबलू भैया निवासी बिल्सी को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. अजीत सिसौदिया निवासी गडौली और राजेश कुमार सिंह निवासी पुसगवां को भी संगठन में जिम्मेदारी प्रदान की गई। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद प्रदेश महामंत्री विजनेश सोलंकी के आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मनोज जैन, राहुल शाक्य, हर्ष यादव, यश माहेश्वरी, पवन तोमर सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की कामना की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में बदायूं के पांच लोगों को जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और दिए गए दायित्वों के अनुरूप कार्य करने की बात कही।

INPUT – SURAJ SAGAR