Visitors have accessed this post 55 times.
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर भूप में पूर्व राशन डीलर के घर को चोरों ने निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देते हुए 3.22 लाख रुपए की नगदी और चांदी की पायल व बिछुआ और पांच किलो घी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में प्रवेश करने के बाद सामान को खगोला इसी दौरान उनकी नजर बक्से में रखी नगदी और जेवरात पर पड़ी। बक्से में रखें 3.22 लाख नगद और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए परिवार के लोगों को जब चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने घर के सामान की जांच की बक्से से नगदी और जेवरात गए मिले जिसकी तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य एकत्रित किए ।पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस संभावित सुराग जुटा रही है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि की पहचान की जा सके पुलिस का कहना है की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पूर्व राशन विक्रेता श्रीकिशन पुत्र रामस्वरूप ने थाने में तहरीर दे दी है।

INPUT – KANHAIYA LAL











