Visitors have accessed this post 75 times.

जनपद हाथरस के सासनी में स्थित 25 शय्या वाले राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की जर्जर स्थिति को लेकर प्रदेश मंत्री एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा ने प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। यतेन्द्र शर्मा ने आयुष मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि सासनी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। इसके कारण चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं अन्य लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कराकर उसकी जर्जर स्थिति का आकलन करने तथा आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र कराने का अनुरोध किया। इस संबंध में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी ने अपने विभाग को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इससे चिकित्सालय की जर्जर स्थिति के समाधान तथा मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आगे की कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त होगा। यतेन्द्र शर्मा ने आशा व्यक्त की कि आवश्यक कार्रवाई होने से सासनी क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

INPUT – RAHUL SHARMA