Visitors have accessed this post 18 times.
अलीगढ़ : जरूरतमंदों की मदद और मानवता की सेवा के उद्देश्य से जन कल्याण समिति की ओर से अलीगढ़ स्थित जे.एन. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में मौजूद जरूरतमंद मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन वितरित कर सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। अस्पताल में इलाज के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और उनके परिजनों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें भोजन उपलब्ध कराना मानवता की सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समिति के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने आमजन से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग इस सेवा कार्य में सहयोग करना चाहते हैं, वे समिति से जुड़कर अपना योगदान दे सकते हैं। समिति का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती रहे। भोजन वितरण कार्यक्रम के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इमरान खान, सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल, उपसचिव फरमान खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, बबलू राइन, नाज़िम खान, सलमान कुरैशी सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। जन कल्याण समिति के इस प्रयास ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं के महत्व को रेखांकित किया।

INPUT – MOHIT UPADHYAY











