Visitors have accessed this post 267 times.

हाथरस : आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्री मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमल कुमार की दुकान से बर्फी का एक नमूना, विपिन यादव की दुकान से बर्फी का एक नमूना तथा हरि सिंह की दुकान से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, पारुल सिंह और भरत सिंह मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

INPUT – RAHUL SHARMA