Visitors have accessed this post 68 times.

हाथरस : दो वाहनों के बीच हुए सड़क हादसे के दौरान गिरी सोने की चेन को अगसौली पुलिस ने दो-तीन दिनों की तलाश के बाद खोज निकाला और उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को पवन कुमार, निवासी गांव इंद्र पैंधोर, थाना कुम्हेर, जनपद डीग (राजस्थान), के साथ दो वाहनों की भिड़ंत के दौरान करीब एक तोला वजन की सोने की चेन कहीं गिर गई थी। हादसे के बाद चेन नहीं मिलने पर परिजन परेशान थे। मामले की जानकारी मिलने पर अगसौली पुलिस ने चेन की तलाश शुरू की। पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए दो-तीन दिनों के भीतर सोने की चेन बरामद कर ली और उसे पवन कुमार के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। खोई हुई कीमती चेन वापस मिलने पर परिजनों ने अगसौली पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते हुए उसकी ईमानदारी और तत्परता की प्रशंसा की जा रही है।

INPUT – NEERAJ GUPTA