Visitors have accessed this post 90 times.

हाथरस शहर की आवास विकास कॉलोनी में अनिल गुप्ता एवं अरुण गुप्ता द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा तथा श्याम कुंज में श्रीमती बेबी पचौरी एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने सम्मिलित होकर भागवताचार्यों का सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आवास विकास कॉलोनी में आयोजित कथा में परम विद्वान भागवताचार्य आचार्य श्री पार्वती वल्लभ महाराज तथा श्याम कुंज में आयोजित कथा में भागवताचार्य श्री दिनेश चंद शर्मा महाराज का सम्मान किया गया।
आचार्य श्री पार्वती वल्लभ महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, प्रेम, सदाचार और संस्कारों से जोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवन में धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
भागवताचार्य श्री दिनेश चंद शर्मा महाराज ने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के विचार शुद्ध होते हैं तथा जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

प्रभु की भक्ति और सेवा भाव ही मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं।
चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजक परिवारों को इस पुनीत आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। दोनों स्थानों पर आयोजन करता हूं उन्हें चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को भी प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर वर्मा, जयशंकर पाराशर, ललित गौतम, देवेंद्र शर्मा, अपना घर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय एवं साहित्यकार दीपक रफी, पीयूष अग्निहोत्री सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

INPUT – AMIT SHARMA