Visitors have accessed this post 1200 times.

हाथरस : प्रधानाचार्य दिवस पर ब्रज कला केंद्र के जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने साहित्यिक संस्थाओं की ओर से सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रॉबर्ट वर्गीज को बुके भेंट कर सम्मानित किया चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा शिक्षक माता पिता के बाद बच्चे के जीवन में दूसरे गुरु होते हैं बच्चे का भविष्य गुरु के हाथ में होता है और वहीं दूसरी ओर जो व्यक्ति अपने गुरुओं को सम्मान देता है वही सम्मान पाता है और आगे बढ़ता है इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर रॉबर्ट वर्गीज ने कहा उनका पूरा प्रयास है कि आने वाला भविष्य जो बच्चों के रूप में हमारे यहां पढ़ता है उनका भविष्य उज्जवल हो क्योंकि जब बच्चे योग्य और सुयोग्य होंगे तो हमारा देश भी आगे बढ़ेगा इस अवसर पर हरी शंकर वर्मा नवल नरूला रचित शर्मा मोहन शर्मा राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट : राजदीप तोमर

यह भी देखे : मृत्यु से पहले मिलने वाले संकेत

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp