Visitors have accessed this post 1256 times.
सिकंदराराऊ – नगर के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में रसोई में खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गृह स्वामी ने आनन-फानन में सिलेंडर को उठाकर घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई
बाहर मियां पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज की पुत्री रसोई में खाना बनाने के लिए गई।तभी गैस सिलेंडर रिसाव होने से आग लग गई । बहार मियां ने गैस सिलेंडर को उठाकर घर से बाहर सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर एचपी गैस कर्मी, पीआरवी एवं दमकल भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आग पर काबू पाया।
(अनूप शर्मा)









