Visitors have accessed this post 879 times.
सिकंदराराऊ : कोविड – 19 महामारी के चलते शासन द्वारा लगाए गए 55 घण्टे के लॉक डाउन के दौरान आज दूसरे दिन भी लोग घरों में कैद रहे। हाइवे से लेकर गली, मोहल्लों , बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लॉकडाउन के नियमो का पालन कराने को अधिकारी पैदल ही भ्रमण करते हुए नजर आए। शासन द्वारा ये लॉकडाउन शुक्रवार की रात्रि 10 बजे से लागू किया गया था । जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। वही पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग भी की गई । लॉक डाउन के चलते एनएच 91 पर वाहनों की भी रफ्तार थम गई। हाइवे पर वाहन दौड़ते हुए नजर नही आए। सम्पूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजारों में पुलिसकर्मी मुस्तेद रहे।
इनपुट : अनूप शर्मा









