Visitors have accessed this post 935 times.
सासनी: कोतवाली पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को साढे तीन सौ ग्राम नशीले पाउडर डायजापाइम सहित दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सोमवार को जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक ने बताया कि रविवार की शाम में कस्बा चैकी प्रभारी एसआई जयदीप सिंह के साथ मय हमराह रोड गश्त एवं वाहन चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लौहर्रा जाने वाले रोड पर मौहल्ला पल्टन के निकट नशीला पाउडर डायजापाइम बेचने जा रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को पकड लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि पुत्र मूलचंद्र निवासी मोहल्ला चावड वाला कस्बा सासनी बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साढे तीन सौ ग्राम नशीला पाउडर डायजापाइम बरामद किया है।
input: avid hussain









