Visitors have accessed this post 1231 times.
सिकन्दराराऊ : ब्लॉक हसायन के गांव बस्तोंई के राशन डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को कम खाद्यान्न सामग्री का आवंटन किया गया । उपभोक्ताओं ने उक्त राशन डीलर के खिलाफ तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर एवं दुकान निरस्त करने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी विजय कुमार शर्मा को एक शिकायती पत्र सौपा है। विरोध करने वालो में राजकुमार , मूलचन्द्र , वीनेश देवी ,गुड्डी देवी , गीता देवी ,मुकेश कुमार , हरीश चंद्र , श्रीचन्द्र , विनोद कुमार , जय प्रकाश , राधा देवी ,सत्यवती आदि मौजूद रहे।
input : अनूप शर्मा









