Visitors have accessed this post 1032 times.

सिकंदराराऊ : क्षेत्र के गांव गिनोली किशनपुर में एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 2 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहनलाल लोधीपुर करारमई प्रथम तथा सूरज दिवाकर दूसरे पायदान पर रहे । वहीं सोलह सौ मीटर दौड़ में बलराम सिंह अमौसी पहले तथा संतोष दिवाकर दूसरे नंबर पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं आयोजकों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों के महत्व को समझना चाहिए, क्योंकि खेल सबसे बड़ा व्यायाम है। इससे मानसिक तनाव दूर होता है एवं शरीर स्वस्थ रहता है। खेल को शिक्षा से अलग रखकर नहीं देखना चाहिए।उन्होंने प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर दुर्गेश पचौरी, मयंक उपाध्याय, पूर्व प्रधान योगेश यादव, राजू पंडित, बालमुकुंद यादव, अवनीश दिवाकर, रवि यादव, गुलशन कुमार, मनजीत सिंह, रामकुमार, अभिषेक सिंह, कैलाश चंद्र आदि मौजूद थे।

input : अनूप शर्मा