Visitors have accessed this post 1157 times.

सिकन्दराराऊ : सोशल मीडिया पर नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल हिन्दू वादी युवा द्वारा खोली जा रही है। जिससे कुपित होकर पूर्व चेयरमैन पति के समर्थको ने हिन्दूवादी युवा पर शुक्रवार की रात्रि को कस्बा के मोहल्ला हुरमतगंज में जानलेबा हमला कर दिया। जिससे युवा गम्भीर रूप से घायल हो गया। आरोपित घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर भारी मात्रा ने पुलिस फोर्स पहुँच गया। आरोपितों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस द्वारा दबिश दी गई। किन्तु पुलिस की गिरफ्त में कोई आरोपित नही आया। पीड़ित ने कोतवाली में 9 नामजदों एवं अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

input : अनूप शर्मा