Visitors have accessed this post 1188 times.

कोतवाली पुलिस ने त्यौहारों पर कोई फिजां न बिगाड सके और त्यौहार शांति शौहार्द के साथ मनाए जायें इसके लिए पुलिस ने कस्बा में पैदलगश्त कर लोगों को शांति और शौहार्द का संदेश दिया।
एसएचओ ने बताया कि शरारती तत्वों में भय पैदा हो और लोगों में शांति का संदेश देने के लिए पैदलगश्त की गई। जिससे लोग त्यौहार को भाईचारे और शांति शौहार्द के साथ मना सकंे। पैदलगश्त कोतवाली से शुरू होकर के एल जैन इंटर कालेज, प्रकाश एकाडमी, जामा मस्जिद, बच्चा पार्क, सेंट्रल बैंक, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चैक, अयोध्या चैक, ठंडी सडक, किरोडगंज, पंजाब नेशनल बैंक, विष्णुपुरी, होते हुए की गई। गश्त में एसएसआई कृतिपाल सिंह, एसआई शांतिशरण यादव, तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

INPUT – Avid Hussain