Visitors have accessed this post 1626 times.
स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित पकडकर पुलिस के हवाले किया है। जिसकी पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।
जानकारी के अनुार सासनी-विजयगढ रोड स्थित विधाता ओटोमोबाइल पर काम करने वाले मिस्त्री रामवीर दिनांक 28 अक्टूबर की शाम दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था। तभी उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खडी कर पास में ही सब्जी खरीदने चला गया। इसी बीच उसकी बाइक गायब हो गई। बाइक को काफी तलाशा मगर नहीं मिली। बुधवार को अचानक एक युवक रामवीर को रामवती पेट्रोल पंप के निकट बाइक सहित दिखाई दिया। जिसे शोर मचाने पर लोगों के सहयोग से रामवीर ने पकड लिया और पुलिस क हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, वहीं युवक निकट के ही एक गांव का बताया जा रहा है।
INPUT – Avid Hussain









