Visitors have accessed this post 1049 times.
नेहा कक्कड़ ने एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। नेहा और रोहनप्रीत दोनों ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से साथ की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें नेहा कक्कड़ का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा है,’ख्याल रख्या कर’। जिसके जवाब में रोहनप्रीत लिखते हैं,’अब तो कुछ ज्यादा ही रखना पड़ेगा’। इसी बीच नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। सिंगर ने कमेंट कर लिखा है,’मैं मामा बन जाऊंगा।’ नेहा का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर जगह आज नेहा कक्कड़ ही छाई हुई हैं। नेहा की इस तस्वीर और कैप्शन से साफ हो गया है, कि वो मां बनने वाली हैं। लेकिन लोगों को ये बात कुछ रास नहीं आ रही है। शादी के महज 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंट होने की खबर ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ बधाइयों का सिलसिला चल रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं।
यह भी देखे : मार्च माह मे रिलीज़ होने वाली मूवीज़
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें tv 30 india एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










