Visitors have accessed this post 590 times.

बिजनोंर : गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान पड़ोस के कुछ शरारती तत्वों ने आकर मारपीट शुरू कर दी जिसमें 4 लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें एक की हालत नाजुक बनी है फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।दरअसल थाना कोतवाली देहात के बड़ों की गांव में विनीत कुमार गोयल के घर पर भागवत कथा चल रही थी उसी दौरान पड़ोस के कुछ शरारती तत्वों ने आकर मारपीट शुरू कर दी जिसमें विनीत कुमार गोयल के बेटे सहित चार लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनपुट :- लोकेंद्र कुमार

यह भी पढ़े : अलीगढ़ : ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरो ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp