Visitors have accessed this post 934 times.

सासनी : गांव नगला सिंह में खेतों में बथुआ तोडने गई दो किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला सिंह निवासी बहोरन की पुत्री कुमारी आरती और राकेश की पुत्री कुमारी नीति एक साथ सुबह खेतों में सब्जी के लिए बथुआ तोडने गई थी। बथुआ तोडने के बाद जब वह गांव को लौट रही थीं तभी रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ र्गईं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोरियों के मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो परिजन मौके पर पहंुचे सूचना पाकर गोहाना चैकी इंचार्ज एसआई शांतिशरण यादव मय फोर्स के पहुंच गये। और दोनों किशोरियों के शवों का कब्जे में लेकर पुुंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोरियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर गांव में मातम छा गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किशोरियों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

इनपुट :- आविद हुसैन

यह भी पढ़े : सासनी : बिहारी जी को लगाए छप्पन भोग किया भंडारा प्रसाद वितरण

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp