Visitors have accessed this post 889 times.

सासनी : श्री कुशवाहा समाज सेवा समिति सासनी इकाई के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक अलीगढ रोड स्थित श्रीराम रेस्टोरेंट प्रबंधक राजवीर कुशवाह के आवास पर आहूत की गई। जिसमें नए पदाधिकारियों को पदभार सौंपे गये। इतवार को आहूत बैठक में साहब सिंह कुशवाह को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं कन्हैया लाल कुशवाहा को महामंत्री, तथा ज्ञान सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से विजेन्द्र सिंह, अमर सिंह, कंचन सिंह, ज्ञान सिंह, कन्हैया लाल, रामस्वरूप, ज्ञानेन्द्र कुमार, नंद किषोर, राकेश कुमार, धर्मपाल सिंह, कन्हैया लाल नगला भंभू जाट, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

इनपुट :- आविद हुसैन

यह भी पढ़े :  एटा : सदर विधायक, डीएम ने फीता काटकर एटा अर्बन पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया शुभारंभ

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp