Visitors have accessed this post 1045 times.
सासनी : कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें अफसर पूरे दिन फरियादियों का इंतजार करते रहे। बता दें कि सर्द हवाओं और भगवान भाष्कर का बादलों में लुकाछिपी का दौर जारी है, जिसकी वजह से आमजन काफी परेशान हैं। वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। बडी हिम्मत के साथ सर्द हवाओं के बीच कोतवाली में लगाये गये समाधान दिवस के दौरान अफसर बैठे रहे। मगर कोई फरियादी नहीं आया तो अफसरों में मायूस नजर आए। समाधान दिवस मेंएसडीएम राजकुमार यादव, सीओ रुचि गुप्ता कानूनगो, अन्य विभागों से संबधित अफसर, लेखपाल पुलिस कर्मी आदि फरियादियों की राह देखते रहे।
इनपुट :- आविद हुसैन
यह भी पढ़े : ठंड के मौसम में कैसे बनाएं अपनी त्वचा को बेहतर
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










