Visitors have accessed this post 1235 times.
लाल टोपी पर लाल हुए अखिलेश बोले : पहले
‘जुमलों’ की थी सरकार अब हुई ‘बेचू’
जैसे जैसे चुनाव पास आ रहा है वैसे वैसे राजनैतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नेता एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। ताजा मामला यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पीएम नरेंद्र मोदी के बयानों का है। मंगलवार को पीएम मोदी द्वारा अखिलेश यादव पर लाल टोपी वाले तंज पर आज अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि लाल टोपी बदलाव का प्रतीक है। पहले भाजपा जुमलों की सरकार थी अब यह बेचू हो गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लाल टोपी बदलाव का प्रतीक है। जनता अब बदलाव चाहती है। अब बदलाव आएगा। भाजपा के सारे वादे जुमला साबित हुए हैं। भाजपा ने जो वादे किए वी अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। किसानों की आय दो गुनी नहीं हुई। सरकार ने जनता से झूठे वादे किए। लोगों को गुमराह किया। अब तक यह जुमलों की सरकार थी। अब यह बेचू सरकार बन गई है।









