Visitors have accessed this post 820 times.
हाथरस : सहारा समूह के कार्यकर्ताओं ने हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर से मुलाकात की। वहीं कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा को उनके सामने रखा।
मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद को सहारा सेवी विवाद के कारण लाखो कार्यकर्ता करोड़ों जमाकरताओ की पीड़ा को बताया। सांसद राजवीर दिलेर ने कार्यकर्ता को यह आश्वासन दिया कि वह इस मामले को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी के सामने रखगे व विवाद
को जल्द से जल्द खत्म करवाने का आग्रह करेंगे की गरीब जमाकरताओ का भुगतान न होने के कारण वह बहुत परेशान है। कार्यकर्ताओ की रोजी रोटी छिन गई है इस विषम परिस्थिति से निकालने के लिए सांसद से सभी कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया की वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से आग्रह कर कार्यकर्ताओं और जमाकरताओ को जल्दी से जल्दी राहत दिलवा कर परेशानी से मुक्त करवाएं। 









