Visitors have accessed this post 1228 times.
बदायूं के बादशाहबाद गांव में बुआ के घर आई पत्नी को पति ने गोली मारकर हत्या की, ने शव का पोस्टमार्टम कराया पुलिस ने हत्या और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
रविवार को थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी की रात्रि में मृतका की बुआ के घर बादशाह बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ की। मृतका अपने चचेरे देवर के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी और उन्ही के साथ रहना चाहती थी मृतका के पति प्रमोद कुछ दिन पहले ही शादी करके हिमाचल से आये थे अपनी पत्नी माधुरी को बुआ के घर बादशाहबाद में छोड़ दिया गया था,प्रमोद रात्रि में तमंचा लेकर आये बुआ के सामने अपनी पत्नी माधुरी की गोली मारकर हत्या कर दी, उपरोक्त के सम्बंध में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है |
INPUT – Ajay Phatak









