Visitors have accessed this post 1209 times.
सिकंदराराऊ : एटा से स्थानांतरित होकर आये सिकंदराराऊ सिटी इंचार्ज भवानीशंकर शर्मा का भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त सिटी इंचार्ज भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि अपराधों पर रोकथाम करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वह सट्टा, नशे जैसे कारोबार को फलने फूलने नहीं देंगे । बाहरी, स्थानीय अपराधियों पर उनका फोकस रहेगा ताकि नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रहे।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, व्यापार मंडल संगठन मंत्री दुर्वेश पचौरी, गिरीश मोहन गुप्ता, आकाश दीक्षित, सुनील गुप्ता, सतीश चन्द्र लोहे वाले, इरफान सैफी , संजीव गुप्ता, नवेद खान आदि मौजूद रहे।
![]()
यह भी देखें :-









