Visitors have accessed this post 614 times.
सिकंदराराऊ : ग्राम पंचायत गोपी में प्रधान भानुप्रकाश उपाध्याय की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी ग्रामों से जरूरतमंदों को बुलाया गया था।
भानुप्रकाश उपाध्याय ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम का कंबल बांटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत राजपाल सिंह फौजी लेखपाल , अनिल जादौन पंचायत सहायक , पण्डित देवदत्त उपाध्याय समाज सेवी आदि ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे।
भानुप्रकाश उपाध्याय प्रधान एवं देवदत्त उपाध्याय ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत गोपी के विभिन्न ग्रामों में कंबल का वितरण किया गया है एवं जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस कार्य के लिए अच्छी सोच के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से हम लोग इन बेसहारा लोगों का कुछ देर के लिए दुख दूर कर सकते हैं ।
इस मौके पर ठाकुर धीरज सिंह , राधेश्याम उपाध्याय , कन्हैया उपाध्याय , पप्पू सिंह , आदेश ठाकुर प्रेमपुर , जयनारायण, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
![]()
यह भी देखें :-









