Visitors have accessed this post 713 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा बाजीदपुर में विजयदशमी के पावन पर्व पर रावण धूंधू कर जला।लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान शिव सिंह लोधी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर दशहरा मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया और मेला कमेटी ने फूल माला एवं मुकुट पहनकर शिव सिंह का स्वागत किया।
शिव सिंह लोधी ने कहा इस दिन प्रभु श्री राम ने लंका पति रावण का वध कर विजय हासिल की दशहरा के दिन रावण दहन कर असत्य पर सत्य की जीत हासिल की। इसलिए यह पर्व मनाया जाता है।
मेला कमेटी अध्यक्ष जॉनी राघव अन्य मेला कमेटी सदस्य जयप्रकाश लोधी, पप्पू लोधी ज्वेलर्स, अनिल ज्वेलर्स, धर्मेंद्र लोधी, वीरेश शर्मा, अवधेश शर्मा, संजू प्रधान, हरीश लोधी, संजू लोधी, धांधू प्रधान, उमाशंकर गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, योगेंद्र राजपूत, अवधेश राजपूत, राजकुमार गौतम, रिंकू शर्मा, चंद्रवीर सिंह, प्रबल प्रताप, सोमवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-