Visitors have accessed this post 946 times.
हम आपको बता दें कि श्री सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडोला में ऑपरेशन जागृति प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार व क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हसायन, सहायक विकास अधिकारी हसायन, एएनएम एवं आशा तथा ब्लॉक के अन्य इंटर कॉलेज के अध्यापक तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन डॉक्टर अर्चना वार्ष्णेय ने किया। कई अन्य विद्वानों ने मिशन जागृति पर अपने विचार व्यक्त किये,यूनिसेफ के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।





INPUT – YATENDRA PRATAP
यह भी देखें:-








