Visitors have accessed this post 1038 times.

हाथरस : मथुरा रोड़ स्थित डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क पर 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर, जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के अध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह तथा उनके संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरीउपस्थित रही। पालिकाध्यक्ष द्वारा ध्वाजारोहण कर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज ही के दिन सन 1950 में बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान लागू हुआ था। जिसे हम गणतन्त्र दिवस के रूप में मना रहे है। आयोजकों द्वारा पालिकाध्यक्ष को डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर का छविचित्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राजकुमार, दिलीप डब्बू, (अध्यक्ष सफाई कर्मचारीगण संघ),अनिकेत, सुरजीत सिंह, संयज सेठ, आजाद, चौधरी जुगेन्द्र सिंह, सुनील पहलवान, चन्द्रशेखर, रामराव अम्बेडकर, विपुल गौड़ आदि लोग उपस्थित रहें।