Visitors have accessed this post 633 times.

सिकंदराराऊ : महाशिवरात्रि पर नगर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भव्य तैयारी की गई । शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। महाशिवरात्रि के पर्व का उल्लास छाया रहा। सुबह होते ही शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ मंदिरों में मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए नगर के सभी शिवालयों को भव्य सजावट की गई। मंदिरों में सजावट और प्रसाद आदि की व्यस्थाएं की गई। देहात क्षेत्र के मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने आधी रात से जलाभिषेक शुरू कर दिया। इसके अलावा बहुत से मंदिरों में भोर में तीन से चार बजे के बीच जलाभिषेक शुरु हुआ।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-