Visitors have accessed this post 457 times.
हाथरस। अक्षय तृतीया पूरे शहर में श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष संजय शर्मा और संरक्षक डॉक्टर बीपी शर्मा व विधि सलाहकार अनुराग अग्निहोत्री एडवोकेट ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षक डॉक्टर बीपी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम 24 अवतारों में से एक थे। वह तपोनिष्ठ, त्यागमूर्ति और पितृभक्त थे। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सर्वसमाज के हित में भूमि का समान बंटवारा किया। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शस्त्र उठाए थे। उन्होंने समाज को शस्त्र और शास्त्र की समान रूप से शिक्षा दी। पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के छविचित्र की पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक डॉक्टर बीपी शर्मा व विधि सलाहकार अनुराग अग्निहोत्री एडवोकेट, पीएन शर्मा, धर्मेंद कुमार, अंशुल पाठक, रोहन पाठक, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, राजू शर्मा, राहुल दीक्षित, आदि लोग उपस्थित थे।









