Visitors have accessed this post 662 times.
सिकंदराराऊ : परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में महर्षि भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। युवा ब्राह्मण नेता दीपांशु शर्मा के आवास पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के महंत आचार्य श्री दाऊ दयाल जी, आचार्य गणेश वशिष्ठ जी, आचार्य विष्णु दीक्षित के पावन सानिध्य में श्री हरिनारायण विष्णु जी के छठे अवतार महर्षि भगवान श्री परशुराम जी का सहस्त्रों वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विशेष पूजन अर्चना मंगलार्चरण कर समस्त मानव जाति के कल्याण अक्षय आयु, अक्षय सुख, अक्षय शांति, अक्षय स्वास्थ्य, अक्षय समृद्धि, अक्षय स्नेह भारत देश की एकता अखंडता पूरे विश्व पर सनातन का परचम की मंगल कामना के साथ प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा , धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप, राजीव चतुर्वेदी, राम उपाध्याय, आकाश दीक्षित , दुर्वेश पचौरी, निखिल उर्फ निक्की पाठक, पारस शर्मा , दीपांशु शर्मा ,युवराज माधव भारद्वाज, विशाल उपाध्याय, यश उपाध्याय आदि प्रबुद्ध जन मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









