Visitors have accessed this post 997 times.
सिकंदराराऊ। जीटी रोड से शिव कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा डाली गई नाले की सिल्ट लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रास्ते पर सिल्ट पड़ी होने के कारण शिव कॉलोनी के वाशिंदों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मियों द्वारा रास्ते की पुलिया पर रख स्लैब भी हटा दिए गए हैं। जिसकी वजह से कॉलोनी के लोगों को दूसरे रास्ते से ईदगाह रोड से घूम कर आना जाना पड़ रहा है। शिव कॉलोनी के वाशिंदों ने मांग की है कि अति शीघ्र रास्ते में पड़ी सिल्ट को हटाया जाए और पुलिया के स्लैब पुनः जहां के तहां लगाई जाए जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









