Visitors have accessed this post 797 times.
सिकंदराराऊ : कथावाचक गुडिया बौद्व के मुखारबिंद से बौद्ध कथा का आयोजन किया जा रहा है।बौद्ध कथा के छठवें दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हाथरस के जिलाध्यक्ष मनोज यादव , महेश यादव संघर्षी प्रदेश महासचिव, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव, आनंद वर्मा एडवोकेट व राजकुमार सुशील ने आरती के साथ की। सभी ने मंच पर आकर पूज्या श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, महेश यादव संघर्षी प्रदेश महासचिव, जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव का आयोजक राजकुमार सुशील ने भव्य स्वागत किया। कथावाचिका गुडिया बौद्ध ने कहा कि बौद्ध कथाएं भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के जीवन और शिक्षाओं से जुड़ी कहानिया हैं। ये कथाऐं नैतिक शिक्षाओं, ज्ञान और करुणा के महत्व को दर्शाती हैं तथा लोगों को प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर श्रीनिवास मुनीम जी, आनंद वर्मा, देवा बघेल, निरोतम सिंह यादव, सीताराम , सत्यप्रकाश अमीन , राजकुमार सिंह एडवोकेट, राजकुमार सुशील कातिब, देवेन्द्र कुमार संत, आकाश कुमार, जतिन कुमार सुशील, समशेर सिंह, अवधेश कुमार, हरीश कुमार, उमेश कुमार, सोनू जाटव, छोटेलाल, डोरीलाल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :









