Visitors have accessed this post 212 times.
हसायन क्षेत्र के गांव खिटौली में माता रमाबाई अम्बेडकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग संस्थान में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में लंगर का आयोजन किया गया और बच्चों को गुरु रविदास जी के जीवन व विचारों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में “मन चंगा तो कठौती में गंगा” संदेश को साझा किया गया।
इस मौके पर प्रशांत कुमार शैले, एडवोकेट सतीश कुमार, एडवोकेट एन.डी. शास्त्री, इंद्रजीत, डॉ. अविनेश कुमार, नाहर सिंह, आदित्य, रामेश्वर दयाल, चंद्रपाल, सचिन, वीरू फौजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











