Visitors have accessed this post 47 times.
हाथरस जनपद के सलेमपुर स्थित सर्वेश्वर फूड्स प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड में श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष श्रमिक आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मेंद्र कुमार (डीसीपीएम, हाथरस) एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस आरोग्य मेले में कुल 278 श्रमिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अंतर्गत 178 श्रमिकों की एनसीडी (Non-Communicable Diseases) जांच, 36 की दंत जांच तथा 198 श्रमिकों की हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, डेंगू, एचआईवी एवं अन्य आवश्यक जांचें की गईं। इसके साथ ही 102 श्रमिकों के एक्स-रे और 78 श्रमिकों की नेत्र जांच भी की गई।
मेडिकल टीम में डॉक्टर उपेंद्र कुमार, डॉक्टर शालिनी शर्मा, डॉक्टर पावस कुशवाहा, स्टाफ नर्स गौरव, ऑप्टोमेट्रिस्ट असलम, एलटी कैलाश चंद्र, एक्स-रे टेक्नीशियन राकेश कुमार, वार्ड बॉय सत्यबीर एवं मुकेश, एसटीएलएस हरिओम, सीएचओ अंजलि और फार्मासिस्ट चंद्रभान शामिल रहे, जिन्होंने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। 
इस आयोजन को सफल बनाने में सर्वेश्वर फूड्स प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के एचआर हेड शुभम शर्मा एवं प्लांट हेड राजेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने मेले के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे श्रमिकों को सुविधाजनक और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं।
यह आरोग्य मेला श्रमिकों के स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर जांच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
इनपुट : देव प्रकाश देव









