Visitors have accessed this post 13 times.

मुरसान थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 06 मई 2026 को अभियुक्त घनेन्द्र पुत्र रनवीर सिंह निवासी ग्राम मगटई थाना मुरसान जनपद हाथरस, सौरभ पुत्र रामस्वरूप निवासी मौहल्ला बहोरान कस्बा एवं थाना मुरसान जनपद हाथरस तथा तेजवीर सिंह पुत्र रनवीर सिंह निवासी यादव कॉलोनी श्रीनगर कॉलोनी के पास थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय एसडीएम सदर हाथरस के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की शांति भंग की आशंका को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

INPUT – VIRENDRA SHARMA