Visitors have accessed this post 416 times.

हाथरस : जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर नगला भुस (मीतई) स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए केक भी काटा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष शशांक पचौरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष संजीव अधिवाल, जिला महासचिव कपिल सिंह, जिला महासचिव कृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष सांतुन सेंगर, प्रदीप तेनगुरिया, अवधेश बक्शी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम की संचालिका नीतू मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

INPUT – AMIT SHARMA